google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल रही 9 बालिका हुई बेहोश,खेल आयोजन में स्वास्थ्य उपचार की व्यवस्था सही नही

रेगाडबरी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल 9 बालिका बेहोश

डौंडीलोहारा :- ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेगाडबरी मैं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेगाडबरी के 9 बालिका बेहोश हो गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल 2022- 23 शासन के मार्गदर्शन में दिनांक 11/10/2022 दिन मंगलवार को आयोजित किया गया था जिसमें भाग लेने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेगाडबरी के 9 बालिका बेहोश हो गए जिसको प्राथमिक उपचार के दौरान तीन बालिका तो ठीक हुए परंतु राजीव युवा मितान के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रलेखा देशमुख एवं सदस्य श्रीमती रेशमी नायक गोमती रावते साथ ही महिला कमांडो के अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा बाई देशमुख के द्वारा 6 किलोमीटर दूर ग्राम मंगचुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान 4 घंटे में एक एक करके होस आया जहां बालिका के पालको को भी बुलाया गया जनपद सदस्य श्री हेम कुमार रावटे विधायक प्रतिनिधि थान सिंह रावटे धनेश कुमार देशमुख, निरंजन पडोती एवं ग्राम पंचायत रेगाडबरी के सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी साथ ही उपसरपंच चंद्रप्रकाश सोनी उपस्थित रहे और सभी बालिकाओं को डिस्चार्ज कराकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया ।

खेल के दौरान बेहोश होने वाली 9 बालिका का नाम :– 1 भोज कुमारी 2 रजनी 3 ज्योति 4 भानेश्वरी 5 चांदनी 6 देवकी 7 रेणुका 8 भारती 9 लक्ष्मी है।
ग्राम पंचायत रेगाडबरी में विगत 40 वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है परंतु भवन जर्जर होकर गिर चुका है जो आज पर्यंत तक भवन निर्माण नहीं हुआ है जिसकी जानकारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को दिया गया था जो कि ग्राम पंचायत रेगाडबरी के प्रवास पर ग्राम पंचायत रेगाडबरी मैं आई थी व स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पूजन किया गया था ग्रामीणों ने कहा था कि ग्राम पंचायत रेगाडबरी एवं समस्त ग्रामवासी रेगाडबरी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध करते है। की ग्राम पंचायत रेगाडबरी मैं अति शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र की भवन निर्माण किया जाए ताकि रेगाडबरी एवं अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों को मूलभूत सुविधा के लिए रेगाडबरी से जुड़े हुए हैं। उन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए 8-10 k.m. दूर जाना न पड़े एवं समय पर उपचार हो सके

नेमन कुमार साहू रेगाडबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *