
बालोद cg24 आजतक.
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन गुण्डरदेही तहसील के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गुण्डरदेही तहसील के धान खरीदी केन्द्र पैरी, सिकोसा, गुण्डरदेही और कचान्दुर का निरीक्षण कर किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए धान का अवलोकन किया। कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को कोई असुविधा न होने दें।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान का स्टेक व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता तथा हमालों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने अमानक बारदानों को अलग रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा नियमित हैण्ड सेनेटाईजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में बनाए गए नवीन धान चबूतरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के अवसर पर सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी सत्येन्द्र वैदे, जिला खाद्य अधिकारी एच.एल.बंजारे सहित समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904