Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लाटाबोड़ में विद्यार्थियों की ली कक्षा



बालोद 13 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव आज बालोद विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लाटाबोड़ पहुॅचे। उन्होंने वहाॅ कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों से उनके पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे। कलेक्टर द्वारा पूछे गए सवाल का छात्र-छात्राओं द्वारा सही जवाब देने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लक्ष्य निर्धारित कर अपनी पढ़ाई करें। लक्ष्य निर्धारण से सफलता भी मिल ही जाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार का नाम रौशन करने उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कलेक्टर ने स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया और स्कूल में प्रतिदिन समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *