Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़ का किया निरीक्षण



बालोद 13 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव आज बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़ पहुॅचे। उन्होंने वहाॅ ओपीडी पंजी का अवलोकन किया और प्रतिदिन स्वास्थ्य केन्द्र पहुॅचने वाले मरीजों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, प्रसुति कक्ष, दवाई भण्डारण कक्ष आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिमाह होने वाले प्रसव की जानकारी ली और लक्ष्य से अधिक प्रसव करने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों की उपलब्धता और उसके रखरखाव के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में पहुॅचे मरीजों से भी चर्चा की और स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *