Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जीत,जश्न,और मौत ओलंपिक खेल के पीछे की कहानी,1 मौत,मिलेट्री फौजी की गम्भीर हालत वजह “शराब “

डौंडीलोहारा :- ( बलराम गुप्ता की खबर) ग्रामीण ओलंपिक खेल आयोजन में कबड्डी में जीत के बाद खुशी व जश्न मनाने की सोच शराब की लत के चलते कल देर शाम किल्लेकोडा गांव के एक युवक की मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठे 2 अन्य लोगो मे से एक युवक जो कि मिलेट्री में फौजी है। बुरी तरह से घायल हो गया जिसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। आज मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया गया और शुरुआती जांच की मानें तो मृतक के सिर में गंभीर चोट व नाक में चोंट लगने के कारण ब्रेन में खून का थक्का बनना मौत का कारण हो सकता है।

मौत
फौजी की गम्भीर हालत

भवरमरा में आयोजित ग्रामीण ओलम्पिक खेल में जीत के बाद किल्लेकोडा निवासी तीनों युवक जीत की खुशी में जश्न मनाकर उत्साहीत होकर शराब की लत के चलते नगर के देशी शराब दुकान शराब लेने आये थे।व यह घटना हो गया। मौके पर उपस्थित कुछ लोगो की बातों के अनुसार बाइक बहुत तेज गति से चल रहा था व शराब दुकान वाली मुख्य सड़क के पास बने नाली ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित हुई वही पीछे बैठे दोनों युवक सामने सड़क पर उछलकर गिरे जिसमे एक कि मौत हुई वही एक घायल व बाइक चला रहा युवक शकुशल बच गया उसे खरोच तक नही आया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *