

बालोद 18 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दीवाल लेखन, मुनादि आदि के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का समुचित प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले में इस योजना के समुचित क्रियान्वयन के फलस्वरूप जरूरतमंद लोगों को इस योजना का बेहतर लाभ मिल रहा है। जिले में अब तक इस योजना से एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904