Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने हेतु किया गया अभिनव शुरूआत जिला चिकित्सालय बालोद में कंट्रोल रूम स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 7646903405 संचालित



बालोद 18 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के द्वारा जिले वासियों को चैबीस घंटा तत्काल स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु जिला चिकित्सालय बालोद में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने का अभिनव शुरूआत किया गया है। इस कंट्रोल रूम में चैबीस घंटे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहकर लोगों को आवश्यकता अनुसार तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएॅ मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. श्रीमाली ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 7646903405 है। उक्त कंट्रोल रूम के सुचारू रूप से संचालन हेतु चैबीस घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी डाॅ. हर्षित टुवानी, चिकित्सा अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे श्री विरेन्द्र कुमार सोनकर, दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक श्री केशव मेश्राम और रात्रि 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक श्री सोनम कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *