बालोद CG24 aajtak की खबर :- बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा की त्वरित कार्यवाही से बालोद जिला के जमीनी स्तर पर प्रशासनिक अमले में आएगा कसावट,कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालो को कलेक्टर शर्मा ने दिया सख्त संदेश
अर्जुन्दा नगर पंचायत क्षेत्र में आज निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा मृत गौधन को जिस क्रूरता व लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर से बांध कर बीच सड़क घसीटकर ले जाने का जो वीडियो वायरल हुआ जिसने भी इस वीडियो को देखा कर्मचारीयो के इस अमानवीय व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी व नराजगी जाहिर किया ।
लेकिन मामले के सामने आते ही बालोद जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा के त्वरित निर्देश व कार्यवाही करने व मुख्यनगर पालिका अधिकारी को इस मामले पर कारण बताओ नोटिश जारी करते हुए तीन कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने व त्वरित कार्यवाही से आमजनता में इस बात का अच्छा संदेश गया है। कि प्रशासन में कार्य कर रहे जिम्मेदार अधिकारी हो या कर्मचारी सभी को कार्य के प्रति जवाबदार बनकर अपने दायित्त्वों का बखूबी निर्वहन करना होगा ,लापरवाही बरती तो होगी कार्यवाही और आज जिला कलेक्टर के निर्देश से यह साफ हो गया है। कि गलती हुई तो विभागीय कार्यवाही भी होगी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904