जो दवाई का वितरण मितानिन के द्वारा किया गया है। वो छोटे बच्चों को दिए जाने वाले सिरप व टेबलेट है। जो कि सिर्फ शासन के द्वारा सफ्लाई किया जाता है।

डौंडीलोहारा :-बालोद जिला के इस विकासखण्ड के ग्राम कोबा में आज एक जानकारी प्राप्त हुआ जो काफी चौकाने वाला व आमजनता के स्वास्थ्य से जुड़ा गम्भीर मामला है। सूत्रों की जानकारी अनुसार ग्राम कोबा में एक महिला के बच्चे की तबियत सर्दी खांसी व बुखार से खराब था जिसे गांव की मितानिन के द्वारा एक्सपायरी दवाई दे दिया गया है। उक्त महिला के हाथ मे दवाई की बोतल देख एक व्यक्ति ने जब दवाई को चेक किया तो पता चला कि दवाई तो एक्सपायरी हो गया है। व उपयोग करने लायक नही है।
ग्रामीण क्षेत्रो में भी सही जानकारी न होने के कारण ऐसे मामले सामने नही आते व स्वास्थ्य मामलों को लेकर इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आ जाता है। जो कि एक गम्भीर चूक माना जा रहा है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904