
परिक्षेत्रीय साहू संघ डौंडीलोहारा की 16 सदस्यी कार्यकारणी का गठन साहू सदन राजा पारा में किया गया। कार्यकारणी अंतर्गत अध्यक्ष यशवंत साहू, संरक्षक संतोष साहू, उपाध्यक्ष बसंती साहू, उपाध्यक्ष मधुसूदन साहू, सचिव पीलू राम साहू, सहसचिव आनंद राम साहू, कोषाध्यक्ष गुमान दास साहू, संयोजक न्याय प्रकोष्ठ छोटे लाल साहू, सहसंयोजक न्याय प्रकोष्ठ भानु देवदास साहू, संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ शिवेन्द्र बहादुर साहू, अंकेक्षक खिलावन साहू, अंकेक्षक लेखराम साहू, संयोजक महिला प्रकोष्ठ धनेश्वरी साहू, संयोजक किसान प्रकोष्ठ हेम लाल साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ दीपक साहू, संदेश वाहक गौकरण साहू को कार्यकारणी में शामिल किया गया। कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष यशवंत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को विकास की ओर अग्रसर करना है व हम सभी को समर्पित होकर समाज की सेवा करनी है। कार्यक्रम को नगर साहू समाज डौंडीलोहारा के अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, संरक्षक संतोष साहू, भानु देवदास साहू ने भी संबोधित किया। उक्त जानकारी संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ शिवेन्द्र बहादुर साहू ने दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904