Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सतनामी समाज के नेता सेवक महिपाल मिले अजय जामवाल से,इंद्रपाल चन्द्राकर, राजू अग्रवाल सहित दर्जनों लोग थे साथ

गुंडरदेही

भाजपा मंडल गुंडरदेही के नाराज कार्यकर्ता ने भाजपा के शीर्ष नेता से मुलाकात कर, भाजपा में चल रहे गुटबाजी का कराया अवगत।

गुंडरदेही नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल गुंडरदेही के पूर्व महामंत्री व सतनामी समाज के कार्यकर्ता सेवक महिपाल ने भाजपा पार्षद भाजपा कार्यकर्ता एवं विधानसभा गुंडरदेही के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अजय जामवाल से गुंडरदेही के भाजपा नेता व सतनामी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता सेवक महिपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रमुख से मिलकर अपनी पीड़ा बताया

अजय जामवाल से मुलाकात कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल महामंत्री सेवक महिपाल ,पार्षद संतोष नेताम, पार्षद श्रीमती संतोषी साहू ,भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र साहू , भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू अग्रवाल ,सतनामी समाज नगर के अध्यक्ष सीएल बंजारे ,विजय महिपाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिला महामंत्री बालोद के इंद्रपाल चंद्राकर ,छबीलाल बंजारे, दिलीप टंडन, संतोष देशलहरे ,प्रेम कुमार, राकेश महोबिया ,महेंद्र खुटेल, लोकेश ,महेश, राजू जांगड़े, मिलन कोसरे ,,एवं बड़ी संख्या में तहसील गुंडरदेही सतनामी समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा के नेताओं से मिलकर भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं के पास अपना बात रखा ।

आपको बता दें कि सेवक महिपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुंडरदेही मंडल में मंडल पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी के गैर जिम्मेदारी से सतनामी समाज को नीचे दिखाने व हमारे समाज के साथ छल करते हुए मुझे महामंत्री पद से हटाया गया है जिसके लिए मैं कई बार फरियाद लगा चुका हूं आज गुंडरदेही नगर पंचायत के पार्षद के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं विधानसभा गुंडरदेही के प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास और जिला बालोद के प्रभारी केदार गुप्ता से मुलाकात कर गुंडरदेही मंडल के गैर जिम्मेदार पदाधिकारियों के बारे में अवगत कराया हूं।

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में सतनामी समाज का 60, से ऊपर मतदाता हैं व बालोद जिले में 2 लाख से भी ज्यादा सतनामी समाज के लोग अपना मत का उपयोग करते हैं जो भाजपा मंडल में प्रतिनिधित्व करने वाले सेवक महिपाल को बिना कारण का महामंत्री पद से हटाया गया है जबकि यह पूरा मामला नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को भी हटाना चाहिए जबकि मैं संगठन में महामंत्री के पद में हूं और मुझे भाजपा संगठन से मुझे बाहर का रास्ता दिखाया गया है मैं लगातार भाजपा के शिर्ष नेताओं के संपर्क में हूं फिर भी मुझे न्याय नहीं मिल रहा है बहुत जल्द चुनाव से पहले हमारे समाज के प्रमुख लोगों से सुझाव लेकर निर्णय लूंगा,,, आगे महिपाल ने बताया कि बहुत जल्द मंडल की नाराजगी दूर करने को लेकर महिपाल को आश्वासन दिया गया है।
नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सेवक महिपाल ने कहा ,,,भाजपा मंडल ने मुझे महामंत्री पद से हटाया है तब से मेरे कार्यकर्ता और मेरे समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। अभी भाजपा में पद बांटने को लेकर लेनदेन का भी खुलासा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *