
दल्लीराजहरा/डौंडी। :- भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने राज्य की भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि 139 करोड़ के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज को प्रदेश सरकार द्वारा 278 करोड़ में खरीदा है। जबकि प्रदेश की 10 हजार से अधिक विधवा महिलाओं को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। और प्रदेश की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए डबल कीमत पर खरीदी कर रही है।
भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा श्री विक्रम धुर्वे जी ने शनिवार को पत्रकारवार्ता लेकर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अधिग्रहण विधेयक को लेकर सदन को गलत जानकारी दी कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज चालू स्थिति में है जबकि मेडिक्ल काउंसलिंग ने 2017 में ही इस कालेज को अमान्य कर दिया था। तब से अधिग्रहण करने तक अमान्य रहा। छत्तीसगढ़ सरकार अधिग्रहण के बाद निर्धारित समय पर कालेज का निरीक्षण नहीं करा पाई जिसके कारण इस वर्ष भी चंदूलाल मेडिकल कालेज को मान्यता नहीं मिल सकी। धुर्वे जी ने कहा कि इस वर्ष भी कालेज को पढ़ाई के लिए मान्यता नहीं मिला है। भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रचारित करते रहे है कि कालेज को पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है, जबकि वास्तविकता यह है विगत चार वर्षों से यह कालेज जीरो इयर घोषित है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904