
रायपुर 14 नवंबर 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर के नेतृत्व में अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्य श्री द्वारिका साहू, श्री अजय बंसल, श्री शंकर सोढ़ी व श्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज ही उन्होंने अपेक्स बैंक में अपना पदभार ग्रहण किया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्यों को नवीन पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं पदेन दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक सहित अपेक्स बैंक के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904