Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नँगुटोला में प्रथम ग्रामीण औद्योगिक विकास पार्क इकाई का कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने किया भूमिपूजन

बालोद जिला के नँगुटोला में प्रथम ग्रामीण औद्योगिक विकास पार्क इकाई का कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने किया भूमिपूजन
डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने ग्राम नंगूटोला में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक विकास पार्क ईकाई का भूमिपूजन किया। बालोद जिला में प्रथम ग्रामीण औद्योगिक विकास पार्क हेतु भूमि पूजन होने से वनांचल के ग्रामीणों ने बेहद प्रसन्न हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के आगमन होते ही ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दे रहा था। ग्रामीण औद्योगिक पार्क इकाई के भूमिपूजन कर कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना गांवों में औद्योगिक विकास के माध्यम से ही विकास की गंगा बहेगी। छोटे छोटे लघु उद्योग के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सम्पन्नता आयेगी। बालोद जिले का एक मात्र पहली ग्रामीण औद्योगिक पार्क इकाई है। जिससे महिला समूह इस पार्क को अपने आजीविका के साधन में शामिल कर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ग्राम विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने में लगे हैं जिससे गांव का नक्शा अब अलग ही पहचान बना रहा है। इस पार्क के माध्यम से लोगो को आजीविका का साधन उपलब्ध होगा। इसका लाभ सभी को लेना चाहिए।इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, ब्लाक कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति , युवा नेता जतिन भेड़िया , सुरेंद्र भेड़िया ,नेतराम भांडेकर, झूमुक परसाई, जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी , राजा राम तारम, हर्षित लोढ़ा, गुलाब भंसाली प्रकाश शर्मा दराज खान फरियाद खान, हेम कुमार रावटे ,थान सिंह रावटे, सरपंच ललित साहू , गौठान समिति अध्यक्ष जाहिद अंसारी,के साथ महिला समूहों व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *