Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर का निरीक्षण मरीजों का समुचित ईलाज एवं जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराने के दिए निर्देश



बालोद 16 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों एवं विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने चिकित्सकों एवं अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती मरीजों का समुचित ईलाज तथा समय पर भोजन, नाश्ता आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हांेने अस्पताल के शौचालय, स्नानागार की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष में पहुॅचकर अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी लेने के अलावा औषधि कक्ष में उपलब्ध दवाईयों का भी अवलोकन किया। उन्होंने औषधि कक्ष के कर्मचारियांे से आज मरीजों को वितरीत किए गए दवाईयों के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान श्री शर्मा ने पैथाॅलाजी कक्ष, नेत्र विभाग, आपातकालीन कक्ष एवं कुष्ठ रोग कक्ष आदि का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया।


कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड में पहुॅचकर मरीजों की ईलाज एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल के व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने हेतु प्रस्तावित नक्शा का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री गंगाधर वाहिले सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *