Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कार्य में लापरवाही पर धान खरीदी केन्द्र डौंडी के कम्प्यूटर ऑपरेटर पर की गई सेवा समाप्ति की कार्रवाई



बालोद, 18 नवम्बर 2022
जिले के धान खरीदी केंद्र डौंडी में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा कार्य मे लापरवाही करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया ने बताया कि प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्या. डौंडी का ऑपरेटर श्री कपिल कुमार चिण्डा द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी कार्य को प्रभावित करने तथा कार्य में गंभीर लापरवाही करने एवं नशा सेवन कर कार्य में उपस्थित होने के कारण सुनवाई का अवसर देते हुए सेवा नियमानुसार तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर अवगत कराने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में कार्य की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकृत अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर सेवा से पृथक किया गया है। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य दैनिक दर पर संस्था में कार्यरत श्री कृतेश कुमार गौर को कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य सौपा गया है। इस प्रकार वैकल्पिक व्यवस्था कर सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य को संपादन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *