Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अर्जुन्दा पुलिस की सटोरिया एंव सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करने वाले वाले 04 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े



पुलिस द्वारा आरोपियो से कुल 2920 रू रकम की गई जप्त्

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में सट्टा लिखाने वाले आदतन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। थाना क्षेत्र में सट्टा एंव आबकारी पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा की जा रही कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेत्त्व में टीम गठित कर सट्टा एंव शराब पर ताबतोड़ कार्यवाही की जा रही है।
मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र में सट्टा लिखाने वाले ग्राम मोहदीपाठ निवासी तेजराम सिन्हा पिता थनवार सिन्हा उम्र 31 वर्ष एंव हुलेश्वर प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 42 वर्ष के द्वारा आये दिन सट्टा लिखने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी जिसे मुखीबर की सूचना पर दबीश देकर दोनो आरोपियो को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया। आरोपी तेजराम सिन्हा से 2340 रू एंव आरोपी हुलेश्वर प्रसाद साहू से 580 रू कुल रकम 2920 रू को जप्त किया गया। दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर 4 क जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।
अर्जुन्दा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर शराब का सेवन करने वाले थाना अण्डा क्षेत्र के ग्राम निकुम निवासी भूरू उर्फ शीतल यादव पिता अशोक यादव उम्र 37 वर्ष एंव अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम बघेली निवासी दुलार पिता बंशी लाल उम्र 52 वर्ष को आज दिनांक 26.11.2022 को शराब का सेवन कर नशे के हालत में लड़खड़ाते हुये चल रहा था जिसे मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। दोनो आरोपी को शराब सेवन करने का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया।शराब सेवन करना पाये जाने से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि आत्माराम धनेलिया, आरक्षक भूपतदास मानिकपुरी, बनवाली साहू, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, बलदेव महावीर, नेमसिहं निषाद का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *