राज्य सरकार ने वनवासियों के हित में लिया अहम् फैसला
भूपेश सरकार ने दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए
लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 की
रायपुर cg24 आजतक







मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 31 से बढ़ाकर 38 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने के साथ-साथ संघ द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 लघु वनोपजों की खरीदी का अहम निर्णय लिया गया है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 31 से बढ़ाए गए 38 लघु वनोपजों में से 7 नवीन लघु वनोपज कुसुमी बीज, रीठा फल(सूखा), शिकाकाई फल्ली(सूखा), सतावर जड(सूखा)़, काजू गुठली, मालकांगनी बीज तथा माहुल पत्ता को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें कुसुमी बीज 23 रूपए, रीठा फल(सूखा) 14 रूपए, शिकाकाई फल्ली(सूखा) 50 रूपए, सतावर जड(सूखा) 107 रूपए़, काजू गुठली 90 रूपए, मालकांगनी बीज 100 रूपए तथा माहुल पत्ता 15 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह संघ द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 लघु वनोपजों पलास (फूल), सफेद मूसली (सूखा), इंद्रजौ, पताल कुम्हड़ा, कुटज, अश्वगंधा, आंवला (कच्चा), सवई घास, कांटा झाडू, तिखुर, बीहन लाख-कुसुमी, बीहन लाख-रंगीनी, बेल (कच्चा) तथा जामुन (कच्चा) की खरीदी की जाएगी।
इस संबंध में प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला ने बताया कि संघ द्वारा समर्थन मूल्य के अंतर्गत पलास (फूल) की खरीदी प्रति क्ंिवटल 1000 रूपए की दर पर की जाएगी। इसी तरह सफेद मूसली (सूखा) 65 हजार रूपए, इंद्रजौ 15 हजार रूपए, पताल कुम्हड़ा 3 हजार रूपए तथा कुटज (छाल) एक हजार 100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसके अलावा अश्वगंधा 32 हजार 500 रूपए, आंवला कच्चा 2 हजार 800 रूपए, सवई घास एक हजार 400 रूपए तथा कांटा झाडू 2 हजार 300 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह तिखुर प्रति क्ंिवटल 2 हजार 500 रूपए, बीहन लाख-कुसमी प्रति क्ंिवटल 30 हजार रूपए तथा बीहन लाख-रंगीनी प्रति क्ंिवटल 22 हजार रूपए की दर पर क्रय की जाएगी। इसके अलावा बेल (कच्चा) एक हजार रूपए तथा जामुन (कच्चा) 2 हजार 300 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904