Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छवि धुमिल करने वाले खिलाफ़ करवाही की मांग को लेकर विधि विभाग के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य , कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

शासकीय महाविद्यालय बालोद एवं विधि विभाग की छवि धुमिल करने वाले खिलाफ़ करवाही की मांग को लेकर विधि विभाग के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य , कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Cg 24 आज तक
रिपोर्टर,बोधन भट्ट
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर बालोद जिले के लीड कॉलेज शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी महाविद्यालय बालोद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था उसी दिन खबर सामने आई की कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय एवं विधि विभाग के द्वारा विधि विभाग के छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम के लिए पैसों की मांग की गई है एवं अवैध वसूली की गई है जिस ख़बर का आज दिनांक 28/11/22 सोमवार को विधि विभाग के समस्त विद्यार्थियों ने खंडन करते हुए बताया कि हमसे किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की गई है और झूठी खबर फैलाने वाले एवं शनिवार को इस संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉक्टर श्रद्धा चंद्राकर बालोद कलेक्टर के नाम पर संयुक्त कलेक्टर श्री योगेंद्र श्रीवास एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया और उचित कार्रवाई करने की मांग की है दौरान प्रमुख रूप से विधि विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *