google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने आदर्श गौठान पैरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं लिया जायजा

कलेक्टर ने आदर्श गौठान पैरी का
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं लिया जायजा
गोबर खरीदी की कुल मात्रा का किया जंाच, समुचित मात्रा में वर्मी कम्पोष्ट का उत्पादन करने के दिए निर्देश



बालोद 30 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी में आदर्श गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाजया लिया। इस दौरान उन्होंने पंजी का अवलोकन कर गौठान में अब तक गोबर खरीदी की कुल मात्रा की जांच भी किया। उन्होंने गौठान के नोडल अधिकारी एवं मौके पर उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं को समुचित मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने नोडल अधिकारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट से हुए कुल लाभ के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गोठानों में दो रूपये किलो की दर से गोबर खरीदी, वर्मी टाॅका निर्माण, वर्मी टाॅका में गोबर भराई, वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण, भण्डारण और विक्रय आदि के कार्य से उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है। उक्त कार्य के फलस्वरूप उन्हें मिलने वाली राशि को सीधे उनके खाते में अंतरित की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से उन्हें अब तक कुल 01 लाख 60 हजार रूपये की आमदनी हुई है, जिसका उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई तथा घरेलू कार्य के लिए किया है।
इस दौरान कलेक्टर ने वर्मी टाॅका में निर्मित किये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद का अवलोकन किया। उन्होंने बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत बाड़ी में उगाई गई साग-सब्जी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्य को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वन पुसाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *