सुरेश गुप्ता सरायपाली की खबर


सरायपाली:- राज्य सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के अधिन सिंघोड़ा एन एच 53 से बिरकोल होते हुए लम्बर बोडेसरा तक का सड़क निर्माण कार्य बारबारिक प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा सड़क निर्माण कार्य दिनांक 11-09-2019 से प्रारंभ किया गया था जिसमें कार्य पूर्णता के लिए 24 माह का समय था लेकिन कार्य एजेंसी द्वारा समय अवधि समाप्त होने के पश्चात् भी सड़क निर्माण के मध्य जगह जगह गिट्टी डस्ट डालकर छोड़ दिया गया है जिससे मार्ग में गुजरने वालों को धुल से काफी दिक्कतें हो रही हैं गिट्टी से फिसलकर कर दोपहिया वाहन भी स्लीप होकर लुढ़क रहे हैं , ज्ञांत हो कि सिंघोड़ा से बोडेसरा सड़क निर्माण में कुल वृहद पुल-1, मध्यम पुल -13, पाईप पुल -133 नग सहित आवश्यकता अनुसार सी सी रोड बनानी है लेकिन अभी भी अधुरे निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया गया है ऐसा ही इस सड़क निर्माण के प्रारंभिक स्थल एन एच 53 सिंघोड़ा से ही सी सी रोड बनाने के लिए छोड़ी गयी कच्ची सड़क अब धुल और गढ्ढे से यहां के व्यवसायिक प्रतिष्ठान और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , यहां के कुछ व्यापारिक गण कम्पनी के अधिकारियों को मौखिक तौर पर इसकि शिकायत कर चुके हैं लेकिन कम्पनी द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है , बरसात में इस कच्ची सड़क पर गड्ढे और किचड़ से परेशान अब धूल भरे गुब्बारे से परेशानी हो रहा

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
