google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिजली बिल में जुड़ी सुरक्षा निधि ने उपभोक्ता के उड़ाएं होश

आम जनों को राहत देने भाजपा ने बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली:-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर राज्य शासन की कुनीतियों के खिलाफ बिजली बिल में हो रही बेताहाशा वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।बढ़े हुए बिजली की शिकायत लेकर सैकड़ों लोग रोजाना बिजली कंपनी के शिकायत केंद्रों और ज्यादा छोटे केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
लोगों की शिकायत है कि उन्हें महीने के औसत से तीन गुना तक बिजली बिल दिया गया है। लेकिन लोगों को बढ़े हुए बिल से राहत इसलिए नहीं मिल पा रही है, क्योंकि इस महीने के बिजली बिल में सुरक्षा निधि के नाम पर भारी भरकम राशि जोड़ी गई है।
बिजली अफसरों का कहना है कि चूंकि बिजली एक ऐसी सेवा है, जिसमें आपूर्ति के बाद पैसे लिए जाते हैं, इसलिए सुरक्षा निधि हर साल लेने का नियम ही बना दिया गया है।
सुरक्षा निधि के रूप में लिए जा रहे पैसे कंपनी के पास जमा रहेंगे। जब लोग कनेक्शन कटवाएंगे, तब पूरी सुरक्षा निधि एक साथ लौटा दी जाएगी।

सुरक्षा निधि के तौर पर दो महीने का औसत बिल और एक माह का वास्तविक बिल, यानी इस महीने का बिजली बिल तीन महीने के बराबर आया है। इससे बड़ा वर्ग बेचैन हो गया है। जिन घरों में ढाई से तीन हजार रुपए का औसत बिल आता है, उनके यहां सुरक्षा निधि को मिलाकर 10 से 12 हजार रुपए तक का बिल पहुंचा है।
लोगों का तर्क है कि हर जगह केवल एक बार सुरक्षा निधि ली जाती है, लेकिन बिजली कंपनी हर साल जनवरी के बिल में इस मद में दो महीने का अतिरिक्त बिल क्यों जोड़ रही है?
शिकायत केंद्रों में बैठा कंपनी का हर अफसर, इंजीनियर और क्लर्क रोजाना ही इस सवाल से जूझ रहा है।
उनका अंत में जवाब यही रहता है कि जब कनेक्शन कटेगा, पूरी सुरक्षा निधि लौटाई जाएगी। लेकिन हर उपभोक्ता इस जवाब के बाद यही पूछता है कि आखिर वह कनेक्शन कटवाएगा क्यों? निधि के नाम पर भारी भरकम बिजली बिल उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है जिसका तत्काल निराकरण कर आम जनों को राहत देने की मांग करते हुए बिजली ऑफिस सरायपाली में युवा मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। उक्त प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, उपेंद्र चौधरी संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, प्रमोद सागर अ जा मोर्चा अध्यक्ष, हेतकुमार नायक अध्यक्ष किसान मोर्चा, मयंक शर्मा जिलामंत्री युवा मोर्चा, आयुष साहू उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,नीरज अग्रवाल महामंत्री युवा मोर्चा, किशन जायसवाल मीडिया प्रभारी, सोमेश चौधरी,गौरव शर्मा, शाहिल पटनायक, नरेश सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *