google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नया जिला बनाये जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने जन समस्या निवारण शिविर में सौंपा ज्ञापन

लंबे समय से चल रही है जिला बनाने की मांग

सरायपाली विकासखंड स्तरीय में जन निवारण शिविर शासकीय हाई स्कूल किसड़ी में रखा गया था। जिसमें आम जन नागरिकों द्वारा प्राप्त विभिन्न आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया l जिन आवेदनों के निराकरण नहीं हो पाए, उन्हें उच्च अधिकारियों को भेजा गया। विभिन्न आवेदनों में से एक आवेदन जिला निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली द्वारा किसड़ी ग्राम के जन निवारण शिविर में मुख्यमंत्री के नाम से सरायपाली को जिला बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में सरायपाली को जिला बनने हेतु उपलब्ध भौगोलिक तथा प्रशासनिक संसाधनों का वर्णन किया गया है। साथ ही विभिन्न समाजों और संगठनो के द्वारा सरायपाली को जिला बनाने के लिए लिखे गए समर्थन पत्र की प्रति भी संलग्न किया गया है ।
ज्ञात हो कि पिछले 30 वर्षों से जब महासमुंद को जिला बनाया गया था। उसके पूर्व से ही सरायपाली को जिला बनाने की मांग उठ रही थी। यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे अंचल के नागरिक हताश और दुखी हैं । विभिन्न मंचों द्वारा सरायपाली को जिला बनाने के लिए कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है। नये जिला के लिए राजनीति दल रैली निकाली जा चुकी है। इसके अलावा धरना प्रदर्शन भी किया गया था। अब देखना यह है कि यह मांग कब पूरी होती है तथा कब सरायपाली को नए जिले की सौगात मिल पाती है। जिला निर्माण संघर्ष समिति के विभिन्न सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा आज पुनः आवेदन देकर अपनी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का एक और प्रयास किया गया। आवेदन देते समय जिला निर्माण संघर्ष समिति के जयदेव भोई, टिकेश्वर मिश्रा ,अनिता चौधरी, किशोर रथ, प्रिया नायक, रेखा पुरोहित, सरोज साहू, सत्यभामा साहू लक्ष्मी बाई नेहरू लाल चौधरी बंटू साहू एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि जिला बनने से किसी एक नागरिक का नहीं बल्कि इस क्षेत्र के सभी वासियों का हित होगा अतः सभी के हित और इस क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए सरायपाली का जिला बनना नितांत ही आवश्यक है। जिला मुख्यालय की दूरी 120 किलोमीटर होने होने की वजह से जिला से संबंधित कार्य कराने के लिए यहां के लोगों को काफी मशक्कत उठानी पड़ती है साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से जिले की दूरी 12 किलो मीटर के सुदूर क्षेत्र में स्थित है जो आवागमन की दृष्टि से भी इस क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक है सरायपाली में जिला हेतु आवश्यक भू क्षेत्र के साथ-साथ कई प्रशासनिक कार्यालय पहले से विद्यमान है जनसंख्या तथा राजस्व की दृष्टि से भी यह जिला निर्माण के लिए उपयुक्त है। इस क्षेत्र के लोगों ने काफी समय तक जिले का इंतजार किया है और नए जिले की घोषणा में सरायपाली का नाम आए इस आशा और विश्वास में है।

जिला बनाने मोटर साइकिल रैली 10 को

गढ़फुलझर रामचंडी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रैली का होगा आरंभ

फुलझर‌ क्रिकेट संघ के द्वारा किया जा रहा है आयोजन

सरायपाली। फुलझर‌ क्रिकेट संघ आगामी 10 दिसंबर को फुलझर‌ को जिला बनने की मांग को लेकर मोटरसाइकिल रैली का आयोजन कर रही है। जिसमें पीसीएस से जुड़े टीमों के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। फुलझर‌ के नाम से जिला बने और उसका मुख्यालय सरायपाली रहे इस मांग को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। जिला बनाने में जो भी आम नागरिक इस बाइक रैली में शामिल होना चाहते हैं वे भी शामिल हो सकेंगे। रैली का शुभारंभ 10 बजे गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद होगा। 10.30 बजे रैली गढ़फुलझर मंदिर से निकल जाएगी। 11 बजे बसना मुख्य चौक मैं रैली पहुंचेगी। वहां से सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए रैली 11.30 बजे घंटेश्वरी मंदिर सरायपाली पहुंचेगी। भंवरपुर मोड़ तथा घंटेश्वरी मंदिर में रैली 5 मिनट के लिए रुकेगी।

जो खिलाड़ी बसना गढ़फुलझर नहीं जा सकेंगे वे सभी घंटेश्वरी मंदिर सरायपाली में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहेंगे। शहर में रैली का मार्ग घंटेश्वरी से सीधे अग्रसेन चौक, पतेरापाली मार्ग स्कूल तक रहेगी। वापस पुनः मेन रोड से जयस्तंभ चौक पदमपुर मार्ग कूटेला चौक से वापस उसी मार्ग में जयस्तंभ चौक, मेन रोड से सीधे जामबहलिएन मंदिर तक रहेगी। यही से सभी खिलाड़ियों को बैतारी क्रिकेट मैदान पहुंचना है जहां भव्य अंतर्राज्जीय फुलझर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

रैली के संयोजक शैलेन्द्र साहू व सुनील साहू ने बताया कि रैली में खिलाड़ियों के अलावा जो भी अन्य लोग शामिल होना चाहते हैं वे शांतिपूर्वक लाइन में लगकर जा सकेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जिला बनाने की इस मुहिम में फुलझर क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *