Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नये एसपी के पदभार संभालते ही जिले में अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही अभियान

सुरेश गुप्ता-सरायपाली की खबर

लागतार छापामार कार्यवाही जारी, 10 प्रकरणों में 125 लीटर देशी/महुआ शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार।, सभी को भेजा गया जेल

महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के द्वारा जिले की कमान संभालते ही सभी प्रभारियों को तत्काल अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए इसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के पर्यवेक्षण में जिले प्रत्येक थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था।

जिसके तहत् समस्त थाना/चैकी प्रभारीयों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण, मादक पदार्थ परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी।

इसके तहत जिले में 1 दिसंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री किए जाना आने पर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला कायम कर 125 लीटर देसी व महुआ शराब जब्त की गई तथा सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रकरणों की जानकारी

  1. थाना बसना में आरोपी जमुना बाई उम्र 50 वर्ष से 10 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2000 जप्त किया गया जिनके विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  2. थाना बसना में आरोपी सांता मधुकर उम्र 36 वर्ष से 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया कीमत ₹4000, के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  3. थाना खलारी में आरोपी समारु ध्रुव से 9 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया जन के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  4. थाना खलारी में आरोपी विनोद सोनी से 33 लीटर देसी शराब जप्त किया गया कीमत ₹16560 थी जिनके विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  5. थाना सरायपाली में आरोपी पुरुषोत्तम निराला से 20 लीटर महुआ शराब कीमत ₹4000 जप्त की गई उनके विरुद्ध 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  6. थाना सरायपाली में हृदय राम चौहान उम्र से 4 लीटर महुआ शराब की गई किया गया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.
  7. थाना तुमगांव में आरोपी रोहित ढिधि से 6 लीटर देशी शराब कीमत ₹28 जबकि गई इनके विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  8. थाना महासमुंद में आरोपी दूज राम से 9 लीटर देशी शराब कीमत ₹4000 जबकि गई जिसके विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  9. थाना महासमुंद में आरोपी लोकेश साहू से 7 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत ₹3800 जप्त किया गया जिनके विरुद्ध 34(2) आपकारी एट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
  10. थाना महासमुंद में आरोपी सुभाष यादव से 6 लीटर देसी शराब जप्त की गई जिनके विरुद्ध 342 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *