जुआ एक्ट के तहत गुण्डरदेही पुलिस की कार्यवाही
02 सटोरियो के विरूद्व किया गया कार्यवाही
आरोपीयो के कब्जे से 1550 रूपये नगद व सट्टा पट्टी बरामद
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण, निरीक्षक राकेश ठाकुर प्रभारी थाना गुण्डरदेही व निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व मे अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर मुखबीर की सूचना पर दिनंाक 02.12.2022 को विभिन्न अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाते आरोपी अमन कुमार देशलहरे पिता भागवत देशलहरे उम्र 20 साल साकिन परसदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद के कब्जे से विभिन्न अंक लिखे सट्टा पट्टी व नगदी 810 रूपये बरामद कर अपराध क्रमांक 384/22 धारा 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया, आरोपी ठाकुर राम साहू पिता हिन्सा राम साहू उम्र 28 साल साकिन गोरकापार के कब्जे से विभिन्न अंक लिखे सट्टा पट्टी व नगदी 740 रूपया बरामद कर अपराध क्रमांक 385/22 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे सउनि लता तिवारी, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, आर. संदीप यादव, आर. चन्द्रशेखर यादव, आर. पिपेश्वर बंजारे, आर. विवेक शाही सायबर सेल बालोद का विशेष योगदान रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904