
शिक्षकों ने सीखा फोल्डस्कोप बनाना


राज्य में नई शिक्षा नीति के अनुरूप विज्ञान को अनुभव आधारित एवं करके सीखने के उद्देश्य से शासकीय उच्च प्राथमिक और सेकेण्डरी स्कूल के लगभग 100 शिक्षकों को रविवार को एक दिवसीय ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अवकाश के दिन उन्हीं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया, जो विज्ञान में कुछ नया सीखने के लिए आतुर थे और अवकाश का उपयोग कर स्वयं की क्षमता विकास करना चाहते थे। प्रशिक्षण राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस मुम्बई के सहयोग से आयोजित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मुम्बई टाटा इंस्टिट्यूट से आए विशेषज्ञों द्वारा फोल्डस्कोप बनाना सीखाया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक फोल्डस्कोप किट स्कूल में उपयोग हेतु प्रदान किया गया।
फोल्डस्कोप एक पोर्टेबल लेकिन कम लागत वाला और सुलभ ऑप्टिकल माइक्रोस्कोप है जिसे पारंपरिक माइक्रोस्कोप के विपरित कार्ड स्टॉक की एक छिद्रित सीट से बनाया जा सकता है। 140ग् के आवर्धन के साथ, फोल्डस्कोप बैक्टिरिया और सूक्ष्म जीवों जैसी छोटी चीजों के साथ-साथ कीड़ों, पौंधों, कपड़ों और ऊतकों जैसे बड़े नमूनों की कल्पना कर सकता है। फोल्डस्कोप इमेजिंग के लिए मोबाइल फोन से भी जुड़ सकता है। यह पोर्टेबल माइक्रोस्कोप वाटरपू्रफ भी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904