google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट पर मिली जीत की खुशी पर पटाखे फूटे मिठाईयां बटी

4 वर्षों के कामकाज पर जनता की मुहर,,,,,, अमृत पटेल

सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने कहा कि भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट पर मिली जीत को उन्होंने राज्य सरकार के 4 वर्षों के कामकाज पर जनता की मुहर करार दिया उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्वर्गीय मनोज मंडावी के क्षेत्र के लोगों के परिवारिक संबंधों का भी इसमें योगदान है । वही मलिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में मिली पहली जीत आने वाले समय में पार्टी को नई ऊर्जा देने में मददगार साबित होगी । श्री पटेल ने आगे कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार किया और उनके द्वारा हिमाचल की जनता को दी गई 10 गारंटी पर वहां की जनता ने विश्वास जताया इस जीत में हिमाचल की जनता के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पार्टी नेता और पदाधिकारियों की दिन-रात मेहनत का योगदान है उन्होंने कहा कि पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है । छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट एवं हिमाचल प्रदेश की जीत का जश्न कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मना रहे हैं उसी कड़ी में नगर के जयस्तंभ चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत पर पटाखे फोड़ कर मुंह मीठा कर जश्न मनाये।
जिसमें विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल सभापति हरदीप सिंह रैना, दीपक शर्मा एल्डरमैन, गोपाल अग्रवाल एल्डरमैन, जयंत चौधरी पुष्पेंद्र पटेल के साथ ही भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *