google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने विद्यार्थियों को सामूहिक शपथ दिलाई

सरायपाली .स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय में सेजेस प्राचार्य पी.के.ग्वाल के कुशल निर्देशन में प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. . पथ सुरक्षा- जीवन रक्षा .स्कूली विद्यार्थियों को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया.अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक की लापरवाही,तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग,नशा का सेवन कर वाहन चलाने,यातायात नियमों का पालन न करने के कारण हो रही है. ।
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया कि मैं सड़क पर वाहन चलाने के पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूँगा/रखूंगी.यातायात नियमों का हमेशा खुद पालन करने के साथ – साथ अपने परिजनों को भी इसके पालन करने प्रेरित करूँगा/करुँगी.दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूँगा/पहनूँगी.कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी.कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा/चलाऊँगी.वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूँगा/करुँगी.मैं हमेशा एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूँगी. सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहूँगा/रहूँगी. .इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्याम सुंदर दास,विनोद कुमार चौधरी,रूपसिंह यादव,रश्मि राजा,गजानंद प्रधान, विशिकेशन नैरोजी के साथ स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *