

पहला मैच कस्तुरबोड तथा दूसरा मैच रायपुर।ने जीता
सरायपाली। मां रुद्रेश्वरी क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित अंतर्राज्यीय फुलझर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ दीना काशी मैदान में किया गया। उद्घाटन मैच कस्तुरबोड और खम्हारपाली के मध्य खेला गया जिसमें कस्तुरबोड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच संबलपुर और रायपुर टर्मिनेटर व जगदीशपुर के मध्य खेला गया जिसमें रायपुर टर्मिनेटर ने 29 रन ने जीत दर्ज किया। मैन आफ द मैच प्रशांत 65 रन और 2 विकेट लेकर मैंन आफ द मैच रहे। 10 दिसंबर को हुए उद्घाटन समारोह के अवसर पर आतिशबाजी के साथ फुलझर क्रिकेट संघ एवं एमआरसीसी बैतारी का ध्वजारोहण एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच बैतारी वासुदेव मांझी एवं फुलझर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में समस्त पंच गण मौजूद थे।
प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आयोजन समिति के संरक्षक व पीसीएस प्रीमियर लीग के चेयरमैन सुनील साहू ने सभी अतिथियों आगंतुकों का अभिनंदन किया। 2019 में इसकी शुरुआत की गयी थी जिसे अब टूर्नामेंट को धीरे धीरे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा । टूर्नामेंट में 4 राज्यों के कुल 16 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसका फाइनल मैच 18 दिसंबर रविवार को खेला जाएगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बैतारी के खिलाड़ियों के द्वारा जो बीड़ा उठाया है उसमें हम सब ग्रामवासियों एवं आप सभी का सहयोग और आशिर्वाद निरंतर बना रहे, ताकि यह आयोजन और वृहद रूप में पहुंच सके। दोनों टीमों को उन्होंने बधाई दी। पीसीएस अध्यक्ष ने फुलझर कप को अंतर्राज्जीय स्तर पर स्थापित करने के लिए आयोजन समिति बैतारी की प्रशंसा की। सभी खिलाड़ियों को अनुशासित होकर खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया तथा पीसीएस की ओर से भी आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह का ड्रोन कैमरे से तस्वीरें ली गयी जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा।
उद्घाटन अवसर पर उपसरपंच पीसीएस उपाध्यक्ष मनोज नंद, चक्रधर साहू, युधिष्ठिर साहू, देवदत्त बारीक, भिमेश्वर साहू, मालिकराम पटेल, एमारसीसी अध्यक्ष नवीन साहू, नीरज प्रधान, आशीष शनिकर कप्तान मानस सेठ, नुराधन साहू सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904