Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय महाविद्यालय मे जनभागीदारी शुल्क को लेकर पालको मे हड़कंप

अन्वेषण शुल्क का रसीद में उल्लेख नहीं


राजा वीरेंद्र बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य पी, के,भोई

सरायपाली स्वर्गीय राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय मे जनभागीदारी शुल्क को लेकर सभी छात्र छात्राओं के पालको मे बहस का माहौल बना हुआ है । आखिरकार सभी पालको के मन मे सवाल यह था की जनभागीदारी शुल्क 540 रुपये दे रहे है मगर शासकीय महाविद्यालय के द्वारा 500 रुपये का रसीद क्यों…? जिसमे हमारे संवाददाता सुरेश गुप्ता और अन्य पत्रकार साथियों ने शासकीय महाविद्याल स्व. राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह के प्राचार्य पी.के भोई से बात चीत की जिसमे भोई ने मीडिया को बताया की जनभागीदारी समिति के द्वारा निर्धारित शुल्क 500 रुपये है , जिसका हम रसीद दे रहे है किन्तु 40 रुपये कोई अतिरिक्त शुल्क नही लिया जा रहा है । 30रुपये अन्वेषण शुल्क जो कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के द्वारा और 10रुपये राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान के द्वारा निर्देशित अनुसार हम ले रहे है , जिसका कोई रसीद नही दे रहे केवल उन सभी छात्र छात्राओं का नाम एक पंजी मे दर्ज कर रहे है । जो की सभी शासकीय महाविद्यालय मे होता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *