

कांकेर :- सांसद मोहन मंडावी के दिल्ली निवास पर केंद्रीय पार्टी पदाधिकारियों सहित मंत्री,व छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के एकसाथ मिलकर आपसी मेल मुलाकात व राजनीतिक चर्चा करने से यह स्पष्ठ दिख रहा है। कि आनेवाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में खासकर बस्तर क्षेत्र को लेकर व मोहन मंडावी का छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक मामलों में भी बड़ी भूमिका दिखाई दे सकता है। बस्तर क्षेत्र से पार्टी का संसद में एकमात्र चेहरा व रामायणी सांसद मोहन मंडावी अपने सरल सहज स्वभाव के चलते काफी लोकप्रिय है। यह भी माना जाता है। कि देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी सांसद के सनातन हिंदू धर्म से जुड़े कार्यो को उनके द्वारा धार्मिक आयोजनो में धर्म जागरण को बेहद पसंद करते है।
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने आज जानकारी में बताया कि दिल्ली निवास .187 नार्थ एवेन्यू में संगठन तथा पार्टी के दिग्गज नेतागण रात्रि भोजन में रहे आमंत्रित रहे वही भोजन के स्मरणीय पल में किए सभी दिग्गज नेताओं ने किए पारिवारिक तथा संगठनात्मक चर्चा की। इस अवसर पर
सांसद श्री मोहन मंडावी को आमंत्रित सभी नेताओं ने धन्यवाद दिया वही सांसद श्री मोहन मंडावी ने भी आमंत्रित सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
यह दिग्गजआमंत्रित रहे …प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, सह प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडे, सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल ,सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे, सांसद जांजगीर चांपा श्री गुहाराम अजगले जा, सांसद रायपुर श्री सुनील सोनी, सांसद महासमुंद श्री चुन्नीलाल साहू सांसद रायगढ़ श्रीमती गोमती साय



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904