Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एसडीएम की आदेश को दरकिनार कर धज्जियाँ उड़ाते हुए कुंदरूपारा से लगे ग्रीन लैंड जमीन पर चल रहा रजिस्ट्री का खेल,कृषि भूमि को भी नही बख्श रहे।

एसडीएम की आदेश को दरकिनार कर धज्जियाँ उड़ाते हुए कुंदरूपारा से लगे ग्रीन लैंड जमीन जिसे राजस्व हल्का 06 के नकल जारी कर्ता ने चहते भूमाफिया को जारी करते रहे नकल , इधर फिर हुआ रजिस्ट्री

जिले में ग्रामीण स्तर पर कृषि योग्य भूमि को नही बक्स रहे दलाल , इन लोगो का नीचे से ऊपर तक सेटिंग में होता है बिक्री नकल पर खेल–

बालोद :- जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में चल रहे अवैध प्लाटिंग पर एसडीएम की आदेश को दरकिनार कर धज्जियाँ उड़ाते हुए कुंदरूपारा से लगे ग्रीन लैंड जमीन को नकल कर्मी द्वारा अपने चहेते भूमाफिया को नकल जारी हैं जिसका 24 नवंबर को एक प्लांट की रजिस्ट्री भी हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार जनवरी माह में नगर पालिका द्वारा जारी किए गए 17 भूस्वामियों में से एक बिना पार्पर्टी फर्म वाले संचालक को राजस्व नकल कर्मी द्वारा खसरा नंबर 917/1 रकबा 1.473 को टुकड़ो में नकल जारी किया हैं जिसका 24 नवंबर को रजिस्ट्री भी हुआ है अभी तक 7 नकल जारी बिक्री नकल जारी होता रहा यहां तो बिना आर आई के होता है नजरी नक्शा जिस पर मुहर लगत है पंजीयक का

 

कुंदरूपारा स्थित ग्रीन लैंड की बिक्री नकल पर रोक फिर भी जारी किए गए नकल

 शहर के आसपास किसी भी जगह पर अवैध प्लाटिंग चोरी छिपे नहीं हो रही है बल्कि खुलेआम हो रही है। अवैध प्लाटिंग वाले भूमि के रकबे व जमीन दलालो की जानकारी संबंधित हल्के के पटवारियों को है फिर भी रजिस्ट्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सका है।



       बिक्री नकल रोके जाने के बावजूद धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग वाले कुंदरूपारा से लगे ग्रीन लैंड जमीन पर नकल जारी कर रजिस्ट्री किया गया हैं।

एसडीएम के आदेश की नकल कर्मी धज्जियां उड़ाते हुए अपने चहेतों भूमाफिया को आज की तारीख में जारी कर रहे नकल प्रशासन के सारे नियमों को ताक पर रखकर यहां खेत खलिहान की आवासीय प्लाट के रूप में खरीदी बिक्री हो रही है। बता दे बालोद शहर सहित ग्रामीण अंचलों में हो रहे अवैध प्लांटिंग पर लगातर खराब प्रकाशित करने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था जिसके बाद एसडीएम आनन फ़ानन में बालोद शहर में अवैध प्लांटिंग पर नकल देने पर रोक लगाने के लिए नकल कर्मी पटवारी को निर्देशित किया गया था लेकिन एसडीएम की आदेश को दरकिनार कर धज्जियां उड़ाते हुए आज की तारीख में राजस्व नकल कर्मी अपने चहेते लोगो को नकल जारी कर किया गया हैं।

    

जिन लोगो के नाम पर जमींन हैं, मध्यस्थता कर दूसरे भूमाफिया कर रहे अवैध प्लांटिंग

प्रशासन ने तीन अवैध प्लाटिंग के लिए लगाए गए सीमेंट पोल को भी उखाड़ दिया था। मामले में नगर पालिका ने भू-मालिकों को नोटिस जारी किया था। यहां अवैध प्लाटिंग में 11 दलाल और 20 से ज्यादा भू मालिक हैं, जिनके द्वारा एग्रीमेंट किया गया है। जिन लोगों के नाम पर जमीन है, उनकी जमीन पर दूसरे भूमाफिया अवैध प्लाटिंग कर करोड़ों रुपए के वारे-न्यारे कर रहे हैं।

जमीन दलाल के खिलाफ किया था कार्रवाई

जमीन दलालों द्वारा बिना कोई सुविधा के और स्तरहीन सड़क का निर्माण कर अवैध प्लाटिंग की जमीन को टुकड़े-टुकड़े में बेचा जा रहा था। जिस पर 23 फरवरी को प्रशासन की टीम द्वारा शहर के खसरा नंबर 917/1 रकबा 1.473 हेक्टेयर कुन्दरूपारा में अवैध प्लाटिंग की सड़कें खोदकर कर जमीन दलालों के खिलाफ कार्रवाई किया था।

राजस्व नकल कर्मी कांट रहे जमकर चांदी

दरअसल रिकार्ड अपडेट कर बिक्री नकल जारी करने को लेकर नई व्यवस्था बनाई गई है। जिसमे भुइंया साफ्टवेयर में डिजिटल खसरा, नक्शा व बी-1 के आधार पर जमीन की खरीदी-बिक्री का सौदा होता है। भुइंया सॉफ्टवेयर में खसरा, नक्शा और सॉफ्टवेयर जनित खसरा, नक्शा, बी-1 के आधार पर क्रय-विक्रय का सौदा तो आसानी से हो जाता है। लेकिन जब टुकड़ों में रजिस्ट्री करवानी हो तो संदिग्ध नकल कर्मी जमकर चांदी कांटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *