
डौंडीलोहारा:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे ग्राम मुढोर्री पहुंची जहां ग्रामीणों ने गौठान में स्वागत सत्कार करते हुए पूजा स्थल तक ले गये। जहां कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा करना शुरू किया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के सामने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद रखने भवन की मांग की जिसकी तुरंत घोषणा कर दी। जिससे ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। मंत्री अनिला भेड़िया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं भाषण देने नहीं बल्कि आपकी समस्याओं को जानने आई हूं। शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं जिसकी जानकारी लेने आई हूं । आप हमसे संतुष्ट हैं या नहीं इसे भी मैं जानने आयी हूं । यदि संतुष्ट नहीं हो तो आप मुझे उस समस्या को बताइए उस कमी को दूर करने का प्रयास करूंगी। कोलाटोला के ग्रामीणों के मांग पर सामुदायिक भवन व सीसी रोड की घोषणा कर लोगो का मन मोह लिया। ग्रामीणों को खेती किसानी में लाख की खेती करने प्रोसाहित किया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने अपने भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सौगात देते हुए गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिले। इस उद्देश्य से गांवों का भ्रमण कर रही है। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्राम टेकापार, कोलाटोला, मुड़पार, बरडीह करियागोंदी, भीमदो के ग्रामीणों के बीच पहुंच कर भेंट मुलाकात किया। कैबिनेट मंत्री की सहजता को देखकर क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने जनसम्पर्क के दौरान ग्राम टेकापार में माध्यमिक शाला में आहाता निर्माण , तुरमुडा में कला मंच निर्माण, मुड़पार में प्राथमिक शाला भवन निर्माण, हितापठार में प्राथमिक शाला भवन निर्माण, कोलाटोला में सामुदायिक भवन, यात्री प्रतिक्षालय सहित अनेको निर्माण कार्यों की घोषणा की जिससे क्षेत्रवासी बेहद ही प्रसन्न नजर आ रहे हैं। कमकापार में कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का काफिला गुजर रहा था उसी समय स्कूली बच्चों ने शिक्षक की मांग करने बाजार चौंक में काफिला को रोककर कैबिनेट मंत्री से शिक्षक की मांग किया तो मंत्री अनिला भेंडिया ने तुरंत कलेक्टर बालोद को दूरभाष से शिक्षक व्यवस्था करने निर्देश दिया। स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।बुजुर्ग माताओं को शॉल व छड़ी भेंट कर सम्मान किया। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने गांव गांव में ग्रामीणों को सहजता से अपने विधायक से बात करने प्रेरित करते नजर आये। बरडीह में सरपंच सहित ग्रामीणों ने मिलकर सभी अतिथियों को भोजन कराया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ग्रामीणों से हँसी ठिठौली कर सभी को प्रसन्न कर रही थी।कैबिनेट मंत्री के काफिला में मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, मंडी अध्यक्ष भोला राम देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी, राजाराम तारम, दिलीप बघेल, मेघनाथ साहू , चंद्रशेखर चुरेंद्र , कालेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, युवा नेता जतिन भेंडिया, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, प्रेमचंद जैन, छबीला सिन्हा, लक्ष्मी भोयर, सरोज पटेल , झुमुक परसाई, कमलेश टांक, भूपेन्द्र साहू, सतीश यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904