
देवरीबंगला-प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्यांश की मांग को लेकर भाजपा द्वारा मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम हड़गहन में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि गरीब हितैषी होने का झूठी दंभ भरने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार केंद्र सरकार से प्राप्त राशि का दूसरे योजनाओं में उपयोग कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में गरीबों के सपनों का आशियाना बनाने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद कर रहे हैं ताकि हर गरीब का सपना साकार हो और स्वयं का पक्का आवास हो। परंतु भूपेश सरकार उनके सपनों में पानी फेरने का काम कर रही है। जिनका जन्म गरीब परिवार में होता है उसको पता होता है की अपना सर छिपाने के लिए स्वयं का घर बना पाना दिवास्वप्न जैसे होता है। गरीबों की वास्तविक परिस्थिति से अवगत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के सपने को साकार करने के लिए आवास निर्माण हेतु राशि देना चाहते हैं परंतु कांग्रेस और उनके नेता की छोटी मानसिकता दिखाते हुए राज्यांश जारी नहीं कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी गरीबो को उनका अधिकार एवं हक दिलाने संघर्ष करेगी। खेरथा मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने बताया कि हर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सम्पर्क कर राज्य का अंश जारी करने आवेदन प्रपत्र भराकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे। उन्होने कहा कि गांव में बहुत से हितग्राहीयों का मकान अधुरा है कई लोगों का आवास स्वीकृत हो गया है लेकिन राशि नहीं मिली है जिसके चलते आवसहीन लोगों को कच्चे मकान में रहना पड़ रहा है हम मोर आवास मोर अधिकार के माध्यम से लड़ाई लड़गें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे उन्होने आवेदन प्रपत्र भरा और अपनी समस्या से कार्यक्रर्ताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में विवेक वैष्णव, हिरालाल सिन्हा, ईश्वरी देवदास, लोकेश देवांगन, पुनीतराम सेन, टोमेश्वर प्रसाद शर्मा, सतीश देवांगन, बीर सिंग ठाकुर, तुकाराम देवदास, कालीचरण, रामटेके, सुनीत देवांगन, मोती देवांगन, लीला बाई ठाकुर, रूखमणी बाई ठाकुर, रामेश्वरी ठाकुर, कनक बाई देवांगन, बसंत टण्डन, राधेलाल टण्डन, सुनिता बाई ठाकुर, झमेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थितथे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904