महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आज आदेश जारी कर महासमुंद जिले थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों के प्रभार सहित सायबर सेल के प्रभार में फेरबदल किया है. इसमें निरीक्षक आशीष वासनिक को थाना प्रभारी सांकरा से थाना प्रभारी सरायपाली पदस्थ किया गया है. आशीष वासनिक इसके पहले भी सरायपाली में पदस्थ रह चुके हैं.
निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को थाना प्रभारी सरायपाली से शाखा प्रभारी यातायात, महासमुंद बनाया गया है. निरीक्षक इंद्र भूषण सिंह को यातायात प्रभारी शाखा महासमुंद से थाना प्रभारी तुमगांव बनाया गया है. वहीं उप निरीक्षक विनोद नेताम को बसना थाना से सांकरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर को महासमुंद कोतवाली का प्रभार दिया गया है, वहीं यहाँ पदस्थ निरीक्षक कुमारी चंद्राकर को एक बार फिर बसना थाना का प्रभार दिया गया है. इसके पूर्व भी कुमारी चंद्राकर बसना थाना में प्रभारी के रूप में रह चुकीं है.
उपनिरीक्षक नसीमुद्दीन खान को तुमगांव के थाना प्रभारी से महासमुंद साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है, महिला आरक्षण नोहरी ध्रुव को बागबाहरा थाना से सिटी कोतवाली महासमुंद भेजा गया है.

आशीष वासनिक होंगे सरायपाली थाना प्रभारी
महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आज आदेश जारी कर महासमुंद जिले थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों के प्रभार सहित सायबर सेल के प्रभार में फेरबदल किया है. इसमें निरीक्षक आशीष वासनिक को थाना प्रभारी सांकरा से थाना प्रभारी सरायपाली पदस्थ किया गया है. आशीष वासनिक इसके पहले भी सरायपाली में पदस्थ रह चुके हैं.
निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को थाना प्रभारी सरायपाली से शाखा प्रभारी यातायात, महासमुंद बनाया गया है. निरीक्षक इंद्र भूषण सिंह को यातायात प्रभारी शाखा महासमुंद से थाना प्रभारी तुमगांव बनाया गया है. वहीं उप निरीक्षक विनोद नेताम को बसना थाना से सांकरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर को महासमुंद कोतवाली का प्रभार दिया गया है, वहीं यहाँ पदस्थ निरीक्षक कुमारी चंद्राकर को एक बार फिर बसना थाना का प्रभार दिया गया है. इसके पूर्व भी कुमारी चंद्राकर बसना थाना में प्रभारी के रूप में रह चुकीं है.
उपनिरीक्षक नसीमुद्दीन खान को तुमगांव के थाना प्रभारी से महासमुंद साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है, महिला आरक्षण नोहरी ध्रुव को बागबाहरा थाना से सिटी कोतवाली महासमुंद भेजा गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904