

जिला विकास एवम निगरानी समिति की बैठक दिनाक 18.12.22 को कलेक्ट्रेट बालोद के सभाकक्ष में सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
सांसद श्री मोहन मंडावी ने अधिकारियो को दिए कार्यों का शीघ्र निराकरण एवम निर्माण कार्य में गुनवता का निर्देश।
बैठक मे केंद्र ,राज्य एवम स्थानीय जनहितकारी जनकल्याणकारी विकासमूलक योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,शिक्षा विभाग, राजीव गांधी मिशन सेतु निगम जलसंसाधन विभाग, महिला बालविकास,कृषि,समांजकल्याण विद्युत, मनरेगा,पी डब्लू डी, एस बी एम,सहकारिता आदि विभागो का विस्तार से समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। विशेस कर भुइया कार्यक्रम में ऑनलाइन रिकार्ड में मिल रही गड़बड़ी को सुधारने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के नही मिले किस्त के बारे में शासन स्तर से पत्राचार कर वस्तुस्थित से अवगत करे। सांसद मोहन मंडावी ने सभी कार्यों को गुनवत्तापूर्ण बनाने हेतु निर्देशित किया कार्य में लापरवाही बरतने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया गया।
इस अवसर में श्रीमती प्रेमलता साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद सहित मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ,कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, एडिशनल एस पी हरीश राठौर, डी एफ ओ आयुष जैन ,सी ई ओ रेणुका श्रीवास्तव सभी विकासखंड के जनपद अध्यक्ष, सम्मानित सदस्य श्री यज्ञदत्त शर्मा , श्रीमती भानुमती साहू ,श्रीमती नमिता साहू, टीनेश्वर बघेल व सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। सांसद श्री मोहन मंडावी ने मनरेगा सड़क निर्माण कार्य में पूल पुलिया निर्माण को भी ध्यान देने हेतु निर्देशित किये। नलजल योजना अन्तर्गत ग्राम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जोर दिये। प्रधानमन्त्री आवास योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को भुगतान हेतु निर्देशित किए। सांसद श्री मोहन मंडावी ने सभी विभागों का विभागवार समीक्षा किया गया।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904