
छत्तीसगढ़ी संस्कृति को देश-विदेश में मिली नई पहचान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : कुंवर सिंह निषाद

अर्जुन्दा 17 दिसंबर 2022
शनिवार को अर्जुन्दा, कांदुल और सुरसुली के नर्मदा धाम में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जिसे एलईडी टीवी और साउंड सिस्टम के माध्यम से सभी ने सुना। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने सभी को मिठाई खिला कर बधाई दी। अर्जुन्दा में हितग्राहियों को चेक और कृषि उपकरण बांटा गया। वृद्धजनों का साल-श्रीफल से सम्मान किया गया। कांदुल में प्रसूति व गर्भवती माताओं को पोषण आहार पैकेट वितरण किया गया। इसके बाद श्री निषाद मार्रीबंगला-देवरी तहसील के सुरसुली में आयोजित तहसील स्तरीय छग पेंशनर्स समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए

जनता के सहयोग से गौरवशाली रहा चार साल
मंच पर जनता को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का चार साल गौरवशाली रहा। इन चार वर्षों में सरकार ने अपनी जनहितैषी “न्याय” योजनाओं के साथ जनकल्याण के नए सोपान तय किए हैं। राज्य सरकार का मूल उद्देश्य यही है कि समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार मिले, ताकि वे पूरे आत्मसम्मान के साथ तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकें। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, संतु पटेल, सुषमा चंद्राकर, टीआर महल्ला, जागृत सोनकर, हरदेव लाल दिल्लीवार, टामन सिंह पवार, चंद्र दर्शन, पोषण लाल बनपेला, एवनी बाई, अमर सिंह, डोमेश्वरी बाई उपस्थित थी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904