Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आयोजन :- सरकार की उपलब्धियों भरे 4 साल पूर्ण होने पर नर्मदाधाम सुरसुली के गौठान में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मना मुख्यमंत्री ने पुरखा के सपनों को साकार किया :- कुंवरसिंह

संसदीय सचिव ने महिला समूह द्वारा निर्मित वर्मी कंपोस्ट देखा


देवरीबंगला / प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नर्मदाधाम सुरसुली के गौठन में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले 04 वर्षों में राज्य में सभी क्षेत्रों में क्रंतिकारी उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इन सभी योजनाओं को छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे पुरखा के सपनों को साकार किया है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शपथ लेने के तुरंत बाद अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्जमाफी एवं 2500 रूपये क्विंटल पर धान खरीदी करने का किसान हितैषी निर्णय लिया था। राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान में प्रति क्विंटल 2650 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रतिवर्ष इसमें वृद्धि भी किया है। प्रदेश सरकार ने बिजली बिल हाफ, हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना सहित नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना पर बेहतरीन कार्य किया। संसदीय सचिव ने गौठान में स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्य को देखा। सरपंच ऐवनी साहू ने कहा कि गांव में 13 समूह है। इनमें तीन समूह सक्रिय है। कुछ समूह बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा अन्य उत्पादन के कार्य करने के इच्छुक है। उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर,सागर साहू, शिव साहू, सहित महिला समूह एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *