
Cg 24 आजतक ,बालोद
गुरूर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिकरीपर में आज गौरव दिवस पर महिला वर्किंग सेड भवन का लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हरिचंद साहू जनपद सदस्य गुरुर अध्यक्षता तुकाराम साहू ने की
ग्राम पंचायत पिकरीपार गौठान की शुरुआत 3 जनवरी 2022 को भूमि पूजन किया गया था
गौठान में गौरी स्व.सहायता समूह की महिलाएं यहां पर आकर खाद बनाती है समूह के द्वारा अभी तक 5900 कुंटल गोबर की खरीदी की है और 160 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री जा चुकी है जिससे गौरी स्वा सहायता समूह को अब तक ₹37768 लाभांश राशि प्राप्त हुआ है
गांव की महिला सरपंच ने भी महिलाओं के मेहनत और लगन को देखते हुए उनको बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नरवा गरवा घुरवा बारी जो विकास कार्य है उसमें मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया जिससे कई महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार हुए हैं


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904