

छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खरथुली, कोचेरा, बिजोरा एव अन्य गौठानों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
यशास्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा, तीज-त्यौहार, खान-पान आदि को भी संरक्षण एवं संवर्द्धन के साथ पूरे देश एवं दुनिया में भी पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, खेलकूद एवं खान-पान आदि को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान मिली है। निश्चित रूप से पिछले चार वर्षों के दौरान समाज के प्रत्येक वर्गों के कल्याण तथा प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल होने के कारण छत्तीसगढ़िया लोगों में गौरव का बोध हुआ है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
