google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तिलोदा के पंच व ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण का लगाया आरोप,मामले पर सरपंच सचिव ने दिया बयान

गुंडरदेही

बड़ी खबर

कई सरपंचों का शिकायत धूल खाते पड़ा ऑफिस में पर कार्यवाही अब तक नहीं,,,,,, अधिकांश शिकायत फर्जी मस्टररोल का।

जनदर्शन के शिकायत बाद,,,,, आहरण किया गया राशि को हितग्राहियों को दे रहे सचिव,,,, क्या सचिव पर होगी कार्यवाही।

पंचायत सचिव अमृत डहरे ने राष्ट्रीय पर्व में 32 हजार रुपए खर्चे बताया ,,,,,, 18 हजार का स्टेशनरी ग्राम पंचायत को 1 साल चलेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव में 28 हजार 800 का झंडा खरीदी ,,,,, जो जांच का विषय है।

15 वे वित्त से गली स्ट्रिट संधारण के नाम से 30 हजार, और विद्युत सामग्री के लिए 25 हजार 300, इसके अलावा विद्युत सामग्री के लिए 2 लाख 28 हजार 34 रुपए का,, अलावा फिर एक बार स्टेशनरी का 59 हजार आठ सौ रुपया,,, इसके अलावा लगभग 20 से 30 लाख रुपए का इस ग्राम पंचायत में गड़बड़झाला होने की शिकायत पंच व ग्रामीणों ने किया है।।

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत तिलोदा के सरपंच प्रमोद उर्फ पवन चंद्राकर एवं ग्राम पंचायत के सचिव अमृत कुमार डहरे पर पंचायत के पंच एवं ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के लगाई आरोप ,आपको बता दें कि सरपंच और सचिव मिलकर निराश्रित पेंशन शौचालय निर्माण गौण खनिज का लगभग 12लाख सलाना आय होता है मूलभूत 15वें वित्त मूलभूत सुविधा कर टैक्स राशि का भारी-भरकम गमन किया गया है उक्त शिकायत बालोद जिला जनदर्शन के बाद सरपंच सचिव कई दिनों से ग्राम पंचायत मैं नहीं पहुंचा।

शिकायत के बाद पंच का बयान मे गुंडरदेही क्षेत्र के सबसे बड़े भ्रष्टाचार तिलोदा पंचायत हो सकता है शिकायतकर्ता वामन चंद्राकर पिता निजाम चंद्राकर ग्राम तिलोदा वर्तमान में ग्राम पंचायत का पंच सचिव अमृत कुमार डहरे तिलोदा एवं सरपंच के द्वारा पेंशन का पैसा 4 माह से आरंभ होने के बाद हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया जाता था शिकायत जांच होने के एक दिन पहले भुगतान किया जो अनियमितता की श्रेणी में आता है तत्काल हम कार्यवाही की मांग कर रहे हैं इसी प्रकार शौचालय निर्माण की राशि 4 साल तक बैंक से आहरण कर अपने पास राशि को रखा था फर्जी बिल लगाकर शिकायत के बाद राशि की भुगतान कर रहे हैं

15 वे वित्त आयोग की राशि को फर्जी बिल लगाकर राशि का दुरुपयोग किया गया है मूलभूत की राशि को गली मरम्मत एवं हैंडपंप मरम्मत नाली सफाई का एक कार्य को बार-बार उसी बिल को दर्शा कर मूलभूत की राशि का दुरुपयोग किया गया है ग्राम पंचायत की बैठक कार्यवाही रजिस्टर में पंचों को अंधेरे में रखते हुए बाद में काम किया जाएगा प्रस्ताव के बिल में 3 लाइन छोड़कर प्रस्ताव करता है जो जांच कि विषय है

ग्राम पंचायत के खाते में जमा पैसा पर राशि आहरण पर रोक लगाने की मांग ग्रामीणों ने की।

शिकायत कर्ताओं में से पंच वामन कुमार ग्राम पंचायत तिलोदा पाऊवारा अशोक कुमार बसंत ,वासुदेव देशमुख ,मंथीर मिलन कुर्रे ,देवी प्रसाद ,राजकुमार चंद्राकर हरिदास पंच बागेश्वर ,देवी प्रसाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव पर लिखित आरोप लगाकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत किया था जिसका जांच रिपोर्ट ग्राम पंचायत तिलोदा में हुई उस पर काफी बवाल की स्थिति रहा ग्रामीणों ने बताया कि जनपद पंचायत में लास्ट बार बयान देने आए हैं इसके बाद सरपंच सचिव पर कार्यवाही नहीं हुई तो पूरा ग्रामवासी गुंडरदेही में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी

उक्त मामले में ग्राम पंचायत तिलोदा के सचिव अमृत कुमार डहरे से संपर्क करने पर उन्होंने कहा ग्रामीणों का आरोप निराधार है शिकायत हुई है जांच में कोई गलत नहीं पाया गया है।

ग्राम पंचायत तिलोदा की सरपंच प्रमोद चंद्राकर का कहना है कि ग्रामीण आपसी रंजिश के चलते शिकायत किया गया है शिकायत में कुछ नहीं पाया गया सब सही-सही हैं

पूरे मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वन कुमार पुषाम ने कहा ज़िला पंचायत से जांच टीम, जांच हेतु ग्राम पंचायत गई थी,
जिसके जांच रिपोर्ट अनुसार कार्यवाहीं ज़िला पंचायत से होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *