Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में अब तक 04 लाख 49 हजार 456 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी उपार्जन केन्द्रों से 02 लाख 83 हजार 119 मेट्रिक टन धान का हुआ उठाव



बालोद 26 दिसम्बर 2022
राज्य शासन की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 01 नवंबर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में 01 लाख 42 हजार 849 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 26 दिसम्बर तक जिले के 142 धान उपार्जन केंद्रों में 01 लाख 17 हजार 599 पंजीकृत किसान अपने धान की बिक्री कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि धान बिक्री करने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या 82 प्रतिशत है। इस तरह से इन कृषकों से अब तक 04 लाख 49 हजार 456 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से 02 लाख 83 हजार 119 मेट्रिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी धान उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित की गई है। जिसके फलस्वरूप जिले में निर्विध्न रूप से धान खरीदी व उठाव का कार्य जारी है। इसके साथ ही कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय तथा नोडल अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *