
सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल बलौदा अन्तर्गत ग्राम कसडोल मे प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध मे मोर आवास मोर अधिकार के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा के बैनर तले आंदोलन रखा गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पलता चौहान ने मोर आवास – मोर अधिकार के तहत देश के प्रधानमंत्री *नरेन्द्र मोदी * के लोक जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया. और प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा अपना राज्यांश को न देते हुए प्रदेश के लोगो के साथ अन्याय करते हुए केंद्र से आये राशि को वापस किया गया और गरीबों को पक्के मकान से वंचित किया गया साथ ही गरीबों के चावल मे भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने भारी मात्रा मे भ्रष्टाचार किया है । इन बातों को अवगत कराते हुए आवास के विषय मे अपने हक की लड़ाई मे सामने आने की बात रखते हुए अपने अधिकार के लिए आमजनो सहित पात्र लोगो को फार्म भराते हुए आम जनो को आंदोलन मे आने के लिए आहवान किया जिसमें उपस्थित लोगों ने एक स्वर मे कांग्रेस के इस अन्याय का विरोध करते हुए समय आने पर आंदोलन मे भाग लेने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम मे श्रीमती कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, मंत्री प्रधान प्रभारी भाजपा मंडल गढफुलझर, धनेश्वर भास्कर अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत सरायपाली, नरेश तिवारी कोषाध्यक्ष , उपेन्द्र साहु महामंत्री भाजपा मण्डल बलोदा, अजय नंद महामंत्री भाजयुमो बलोदा, एस पी चौहान मोहन चौहान जनपद सदस्य, राजेंद्र साहू, शंकर भोई महेंद्र भोई, सहित भाजपा कार्यकर्ता , माताएं बहनें,ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904