Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ऊर्जा क्लब के विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरायपाली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय में प्राचार्य पी.के.ग्वाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ऊर्जा क्लब द्वारा किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन सागर पटेल,द्वितीय स्थान लता मंजुरी साहू, तृतीय स्थान आस्था पटेल ने प्राप्त किया तथा महक गर्ग,अनुष्का प्रधान,नैतिक पटेल,राहुल साहू,सुयश पटेल, प्रेरणा प्रधान,जोसेफ सागर,प्रीति बाघ,पायल साहू,ईशिथ सेठ,तनुष्का नायक,स्नेहा पटेल,स्वाति यादव,रुचिका विशाल,हर्षिता साहू, विमल प्रधान,लीजा प्रधान,शेखर वर्गे, गगन साहू,हर्ष निषाद का पोस्टर भी प्रेरणादायक रहा. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक/ऊर्जा गुरु विनोद चौधरी, शिक्षक गजानंद प्रधान के साथ युथ क्लब की एनर्जी मिनिस्टर,एनर्जी क्लब अध्यक्ष एवं ऊर्जा रक्षक सोनल पटेल,श्रेष्ठ अग्रवाल,वर्षा पटेल,अनय अग्रवाल,अभिनंदन प्रधान,सानिया बी, सरगम सागर पटेल,फणीश्वर राज विशी,पूनम पटेल,आर्या महापात्र, उज्जवल पटेल,आलोक पटेल आदि का भरपूर योगदान रहा. प्रभारी प्रधान पाठक एवम संयोजक यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थीयों और आमजन में ऊर्जा संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और ऊर्जा संरक्षण हेतू सार्थक प्रयास करने अभीप्रेरित करना है।इस दिशा में क्रेडा एवम विद्युत विभाग द्वारा भी नियमित प्रयास /प्रोत्साहन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *