google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

150 लिटर कच्ची महुआ शराब जब्त धंधेबाज गिरफ्तार,आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ,


सरायपाली ‌। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए पी त्रिपाठी के द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर महासमुंद निलेश कुमार क्षीरसागर एवं उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्ग निर्देशन मे अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी व वृत्त सरायपाली प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज की सतत निगरानी व मार्गदर्शन में सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कोटद्वारी निवासी उत्तर बुडेक के कब्जे से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब को विक्रय हेतु रखे रहने पर पकड़ा व 34 (2) 59 (क) के तहत अपराध दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
आबकारी विभाग के सहायक जिला अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज से मिली जानकारी अनुसार शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वालों पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही मे सरायपाली बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम-कोटद्वारी, ,निवासी आरोपी -उत्तर बुढेक, पिता- सर्वसिद्धि बुढेक, जाति – संवरा, उम्र -43 वर्ष , के कब्जे से 150 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुवा शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) ,59 (क) के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाख़िल करने हेतू न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाख़िल किया गया।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी व वृत्त सरायपाली प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज ,आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडेय और नगर सैनिक नेत्रो अजगर व अर्जुन पटेल और वाहन चालक रोहित साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *