Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एक दिवसीय युवा कब्बडी खेल महोत्सव का आयोजन हुआ

डौंडीलोहारा :- ग्राम पिंगाल में एक दिवसीय युवा कब्बडी खेल महोत्सव का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा किया गया।जिसके मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ने अपने अतिथि साथियों के साथ ग्राम पिंगाल पहुंचे । जहां ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए खेल स्थल में आगवानी करते हुए ले गये। मुख्य अतिथि अनिल लोढ़ा ने फीता काटकर व टॉस कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों व अतिथियों का तालियां बजाकर सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खिलाडी भावना से खेले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर छत्तीसगढ़ीया का सम्मान करने ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा दिया है। जिसे अब आप सब आगे बढ़ा रहे हैं। जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति व खेल विलुप्त नहीं होगा। युवाओं में जोश भरते हुए श्री लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा हर ग्राम पंचायत में राजीव युवा मितान क्लब के खाते में प्रति वर्ष एक लाख रुपए की राशि दिया जा रहा है । जिसकी पहली किस्त खाते में जमा कर दी गई है। जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने में मदद मिलेगी। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ने कहा कि खेल से हर व्यक्ति निरोगी हो जाता है । हर व्यक्ति को अपने दिनचर्या में खेल को शामिल करना चाहिए। जनपद सदस्य
राजाराम ताराम ने कहा कि खेल से स्फूर्ति आती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। प्रत्येक व्यक्ति को खेल खेलना चाहिए। इस अवसर पर
राजेंद्र निषाद अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस, ताजीराम घनेंद्र , आयोजक समिति केअध्यक्ष बृजलाल मंडावी , उपाध्यक्ष मोहित राम , दशरथ लाल, सचिव डॉ दिलीप नेताम , भुवन साहू ,रवि लाल, खेमनलाल, वीरेंद्र कुमार, जागेश्वर , विजय कुमार, घनेश्वर ,देवेन्द्र, प्रवीण, लोचन, कलीराम ,तोमेश्वर, आत्माराम, राजेश कुमार, नूतन सहित खिलाड़ियों के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *