Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ट्रक की बैटरी व डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार

० ० आरोपी व अपचारी बालक के कब्जे से चोरी किये ट्रक की बैटरी कीमती 12,000 रूपये व 15 लीटर डीजल कीमती 1440 रूपये को किया गया जप्त

विवरण >मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुखचैन बागड़े पिता भीखम बागड़े उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.01.2022 को अपने ट्रक कमांक सीजी-08 ए.एफ 7680 को गिधाली से माल खाली कर अपने घर के पास कोण्डेपावर हाउस के किनारे रात्रि 11.00 बजे खड़ा कर अपने घर सोने के लिये चला गया था दिनांक 05.01.2023 को सुबह 09.00 बजे वापस अपने ट्रक के पास आकर देखा तो ट्रक में लगा इमरान कंपनी का बैटरी कीमती 12,000 रूपये एवं 150 लीटर डीजल कीमती 14,400 रूपये नहीं था जिसकी रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 379 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार राठौर तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव द्वारा अलग अलग टीम गठित कर आरोपीयो की पतासाजी किया गया, पता तलाश दौरान आरोपी अजय कुमार धनकर पिता नरेश कुमार धनकर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क0 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से ट्रक वाहन का एक नग हुमरान कंपनी का बैटरी कीमती 12,000 रूपये एवं अपचारी बालक (नाबालिग) के कब्जे से दो जरकीन में भरा कुल 15 लीटर डीजल कीमती 1440 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी अजय कुमार धनकर को दिनांक 08.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया तथा अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग में निरूष्द किया गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही मे थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार को प्रदीप कुमार तिवारी, आरक्षक मनोज साहू, एसकुमार तारम, भुवन ध्रुव, गिरधर साहू की सराहनीय भुमिका रही

|

आरोपीः01. अजय कुमार धनकर पिता नरेश कुमार धनकर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क0 17 कोण्डे पावर हाउस

राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद

  1. अपचारी बालक (नाबालिग)

जप्त संपत्ति: एक नग ट्रक का इमरान कंपनी का बैटरी कीमती 12,000 रूपये एवं दो जरकीन में भरा कुल 15 लीटर

डीजल कीमती 1440 रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *