Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फूलझर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए क्षेत्र की प्रतिभाएं

सरायपाली आर, एस.इंग्लिश मिडियम स्कूल बगाईजोर(सुमन खेल एवं शिक्षण समिति) द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में फुलझर अंचल के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चित्त रंजन कर ,पूर्व प्रोफेसर पं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद्,समाजसेवी चंद्रमणि प्रधान,विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद् व पूर्व प्राचार्य आर एस प्रधान,रामचंडी महाविद्यालय के डायरेक्टर सुभाष चंद्र साहू,थाना प्रभारी आशीष वासनिक, के. एस प्रधान ,निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथि गणों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजन अर्चन ,मल्यापर्ण किया गया। तद पश्चात छात्राओं ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।संस्था द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर किया।सुमन खेल व शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन व सम्मान समारोह की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। फुलझर अंचल के तीन प्रतिभाओं डॉ चित रंजन कर ,(शिक्षा,साहित्य ,कला ) चंद्रमणिप्रधान(शिक्षा,साहित्य,समाजसेवा) , युधिष्ठिर भोई (काष्ठ कला)को फुलझर विरासत सम्मान से संस्था के सरंक्षक आर एस साहू ने अंग वस्त्र,श्रीफल,मानपत्र,मोमेंटो से सम्मानित किया ।फुलझर प्रतिभा सम्मान के चयन समिति द्वारा चयनित सात विधाओं के प्रतिभाओं के नामों की घोषणा की गई जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में भोजराज प्रधान,मोहगांव (भगतदेवरी), साहित्य बद्री प्रसाद पुरोहित, खटखटी (बसना), पर्यावरण शंकर्षण पटेल(सरायपाली),कला शिवा मानिकपुरी ,अरेकल(बसना), स्वास्थ्य डॉ जनक कुमार जेरी (सरायपाली),समाज सेवा के क्षेत्र में फुलझर बल्ड फाउंडेशन सरायपाली,खेल नरेंद्र किशोर कानूनगो (सरायपाली) को वर्ष 2022 23 का फूलझर प्रतिभा सम्मान से प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र,श्रीफल,मानपत्र,मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि आर एस प्रधान ने अपने संबोधन में कहा की संस्था का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है की आज इस समारोह में विद्वत जनों के साथ साथ फुलझर अंचल के विलक्षण प्रतिभाओं का समागम हुआ है। मुख्य अतिथि डॉ चित्त रंजन कर ने संबोधित करते हुए कहा की फुलझर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की आर एस इंग्लिश मिडियम स्कूल ने एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की है,जिससे फूलझर क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। सम्मान समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों की मनमोहक नृत्य, गीत , प्रहसन प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम में चयन समिति के सदस्य गण रत्नाकर कर , विद्याभूषण सतपथी, खेमराज पटेल, के आर चौधरी डॉ पी साहू ,डॉ संध्या भोई, सी एल पुहुप , ध्रुव मलिक तोषराम पटनायक , दिवाकर मांझी प्रदीप गुप्ता गिरधारी साहू नंदकिशोर प्रधान सतीश साहू रविशंकर मांझी , जयंत बारीक आर एस इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल के संचालक,पिछड़ा वर्ग विशेष प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र साहू,सुमन खेल एवं शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू प्राचार्य एम एम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। बच्चों ने रंगारंग ,मनमोहक प्रस्तुति दी बच्चों के साथ साथ पालकगण सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ संध्या भोई व प्रेमानंद भोई ने किया।आभार प्रदर्शन प्राचार्य एम एम साहू ने किया । सुमन शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रधान कोषा ध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू सचिव शैलेन्द्र साहू सहसचिव श्रीमती चमेली बारीक सदस्य गजेन्द्र प्रधान
कार्यक्रम प्रभारी नवीन बाघ एवम् भोजराज साहू व्यवस्थापक विनोद साहू एवम् शंकरलाल पिंजारा सांस्कृतिक प्रभारी योगेन्द्र पटेल एवम् कु दीक्षा सतपथी मंच संचालन हेमन्त साहू कु पल्लवी एवम् कु कमला का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *