

देवरीबंगला / जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, जिला प्रभारी मधुसूदन यादव का स्थानीय बस स्टैंड में खेरथा मंडल के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने आज से ही काम में जुट जाए। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। यहां के कार्यकर्ता ऊर्जावान व मेहनती है। प्रदेश भाजपा नेताओं का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन, अभिषेक शुक्ला, चेमन देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, नरेश यदु, उर्मिला साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, ज्योति ठाकुर, शिव धर्मगुडे, मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, उत्तम साहू, साहू समाज के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी, मुन्ना सिन्हा, अरविंद सुराणा, हरीश कटघरे, रमेश सोनवानी, राधेश्याम देवांगन, विवेक वैष्णव, पुष्पलता बघेल, संतोषी ठाकुर, अशोक परसाई, सहित बड़ी संख्या में खेरथा एवं अर्जुंदा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904