Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर में विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया मंत्री अनिला भेड़िया ने

डौंडीलोहारा :- मंगलवार को नगर के बाजार चौक में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री गौठान योजना, पौनी पसारी सहित मुख्यमंत्री घोषणा 2 करोड़ इनकन्वे लाख रुपये का भूमि पूजन करने पहुंची। जहां नगर पंचायत व नगरवासियों ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का स्वागत सत्कार किया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र का पूजा अर्चना कर बाजार चौक में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मंच में विराजमान हुए। आम जनता , पशुपालकों और यदुवंशियों को मुख्यमंत्री गौठन और छोटी दुकान चलाने वाले साथियों को पौनी पसारी समर्पित किया। जिससे नगर वासियों में खुशी का माहौल है। मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सबके लिये योजना बनाकर मूर्त रूप दिया है। हमारी सरकार ने आम नागरिकों को स्वावलंबी बनाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। आज विकास कार्यों की भूमि पूजन करते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि नगर के समस्त वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्य, नाली निर्माण, विद्युतीकरण, पाइप लाइन के साथ नगर में सतनामी समाज के लिये भवन निर्माण कार्य मुख्यमंत्री घोषणा मद का भूमि पूजन कर रही हूं। किसानों को आर्थिक रूप से संबल बनाने लगातार प्रयास जारी है। आप अभी का आशीर्वाद बना रहे। विकास कार्यों की गंगा आगे भी बहेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने अध्यक्षता की आसंदी से कहा कि हमने 3 साल के कार्यकाल में जो उपलब्धि हासिल किया है। वह आपके सामने है। करोड़ो रूपये की लागत से निर्माण कार्य हुआ है। जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कर नगर वासियों को सौगात दी है। जिसकी मैं भूरी भूरी प्रसंसा करती हूं। विशेष अतिथि मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जीवनदीप समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा शामिल थे।
अशोक चनाप, शोभा राजपूत, ममता शर्मा, मनी बघेल, सोहदरा देवांगन, रहिमत कोसमा, झुमुक कोसमा ,सुभद्रा टांडेकर, दसोदा भूआर्य, नारायण सिन्हा, अनीता साहू, गोपाल जनपद सदस्य राजाराम तारम, युवा नेता प्रकाश शर्मा व्यापारी प्रतिनिधि मंडी बोर्ड हर्षित लोढ़ा , युवा नेता विकास लोढा ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मेघनाथ साहू, मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, सरपंच खपरी लोकनाथ निषाद सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष धनेश बघेल , संरक्षक बूटू राम पुणे, सचिव एलएन बघेल , पेंशनर समाज के अध्यक्ष सियाराम साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *